धर्म-अध्यात्म

शनि अगले महीने होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Subhi
28 Sep 2022 4:59 AM GMT
शनि अगले महीने होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव शुभ फल व गलत कार्यों में लिप्त लोगों को दंडित करते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव शुभ फल व गलत कार्यों में लिप्त लोगों को दंडित करते हैं। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। शनि की वक्री अवस्था का अर्थ उल्टी चाल से है। शनि वक्री अवस्था में शनि की साढ़ेसाती व शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए कष्टकारी माने गए हैं।

शनि कब होंगे मार्गी?

शनि 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी होंगे। इस दिन धनतेरस भी है। शनि के मार्गी होने से शनि की महादशा से पीड़ित राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा।

इन राशियों को मिलेगी राहत-

वर्तमान में शनि के मकर राशि में होने से धनु, कुंभ मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। वक्री अवस्था में शनि ज्यादा कष्टकारी साबित होते हैं। इस दौरान साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनि के मार्गी होने पर इन राशियों को राहत मिल सकती है।

शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय-

1. प्रतिदिन शनि चालीसा का पाठ करें।

2. शनिवार के दिन काले तिल, उड़द व काले वस्त्रों का दान करें।

3. शनिवार को पीपल के पेड़ के समक्ष सरसों के तेल का दीपर जलाएं।

4. हनुमान जी की अराधना करें।

5. शनिवार को मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करें।


Next Story