धर्म-अध्यात्म

शनिवार के उपाय: शनिवार की शाम को करें ये काम

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 11:14 AM IST
शनिवार के उपाय: शनिवार की शाम को करें ये काम
x
शनिवार के उपाय: आज हम आपको शनिवार को करने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। साथ ही शनिवार की शाम किया जाने वाला एक उपाय भी बताने वाले हैं जिससे शनिदेव आप पर मेहरबान हो सके। आइए शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करने वाले उपाय के बारे में जानते हैं।
शनिवार की शाम करें ये उपाय
घर पर शाम के समय लोबन जरूर जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
शनि देव के समक्ष और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें काले तिल को भी जरूर डालें।
शनि देव की खास कृपा पाने के लिए आप ये काम शनिवार की शाम को जरूर करें। इससे आप पर शनि देव मेहरबान भी हो सकते हैं। जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर भी हो सकती है।
खिचड़ी का लगाएं भोग
मान्यता के अनुसार शनि देव को उनका प्रिय भोजन खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसे लोग जिनकी कुंडली में शनि कमजोर है या शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद बनाएं और इसे बांटने के साथ खुद भी जरूर सेवन करें।
Next Story