धर्म-अध्यात्म

शनि दोष को दूर करता हैं नीलम, जाने कैसे

Kiran
11 Jun 2023 2:14 PM GMT
शनि दोष को दूर करता हैं नीलम, जाने कैसे
x
शनि दोष को दूर करने और शनि ग्रह की शांति के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करना पसंद करता हैं ताकि उसे संकटों से मुक्ति मिल सकें। ऐसे में नीलम रत्न का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि शनि ग्रह को शांत करता हैं। लेकिन जरा संभलकर क्योंकि यह बहुत असरकारक होता हैं और आपको राजा या रंक दोनों बना सकता है। ऐसे में ज़रूरी हैं कि इसे जांच परखकर और किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह के अनुसार ही धारण करना चाहिए। आज हम आपको नीलम धारण के कुछ नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें जानना बहुत जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- नीलम रत्न का प्रभाव बहुत ही तेजी से दिखता है। अगर यह रत्न आपके लिए अनुकूल नही हैं यानी आपको सकारात्मक फल देने वाला नहीं है तो आंखों में तकलीफ महसूस होने लगती है।
- नीलम के प्रतिकूल होने पर दुर्घटना में चोट लग सकती है और शारीरिक कष्ट हो सकता है।
- नीलम व्यक्ति के शुभ नहीं होने पर धारण करने वाले को तुरंत आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
- नीलम अगर अनुकूल नहीं है तो बुरे और डरावने सपने आएंगे।
- नीलम जिनके लिए अनुकूल और शुभ होता है उन्हें धारण करते ही शुभ फल देने लगता है। सबसे पहले तो स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो उसमें राहत महसूस होने लगती है।
- नीलम शुभ होने पर धारण करने वाले को आर्थिक लाभ मिलता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति का संकेत भी नीलम तुरंत देता है।
- नीलम धारण करने के बाद आपके साथ कुछ अशुभ घटना नहीं हो तब भी यह समझना चाहिए कि आपके लिए यह रत्न शुभ है।
Next Story