धर्म-अध्यात्म

संतान की दीर्घायु के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानें चंद्रोदय की समय

Subhi
21 Jan 2022 1:52 AM GMT
संतान की दीर्घायु के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानें चंद्रोदय की समय
x
संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं 21 जनवरी, शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखेंगी। घरों के अलावा कल्पवासी शिविरों में भी महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजन करेंगी। शुक्रवार को चंद्रोदय रात 8:39 बजे होगा।

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं 21 जनवरी, शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखेंगी। घरों के अलावा कल्पवासी शिविरों में भी महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजन करेंगी। शुक्रवार को चंद्रोदय रात 8:39 बजे होगा। व्रती महिलाएं चंद्रमा को विधिविधान से अर्घ्य देंगी। भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर संतान के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। मान्यता है इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था।

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार चतुर्थी तिथि शुक्रवार सुबह 7:26 बजे शुरू हो जाएगी, जो 22 जनवरी शनिवार को सुबह 7:24 बजे रहेगी। इस बीच शुक्रवार को रात 8:39 बजे चंद्रोदय के बाद पूजन-अर्चन होगा। व्रती महिलाएं भगवान गणेश को तिल, गुड़, गन्ना, शकरकंद, गाजर का प्रसाद अर्पित कर पुत्र के दीर्घायु की कामना करेंगी।

व्रत के लिए बाजार में लोगों ने तिल, गन्ना, शकरकंद व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। अलोपीबाग में काला और सफेद तिल 200 से 250 रुपये किलो, शकरकंद 60 से 80 रुपये किलो,गाजर 40 से 60 रुपये किलो, गन्ना 20 से 30 रुपये प्रति पीस और गुड़ 50 रुपये किलो रहा। दुकानदारों का कहना है कि इस बार तिल का दाम 60 से 70 रुपये किलो बढ़ गया है।


Next Story