धर्म-अध्यात्म

Sankashti Chaturthi व्रत? नोट करें दिन तारीख और समय

Tara Tandi
19 Sept 2024 6:55 PM IST
Sankashti Chaturthi  व्रत? नोट करें दिन तारीख और समय
x
Sankashti Chaturthi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन संकष्टी चतुर्थी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की साधना आराधना को समर्पित दिन होता है इस दिन भक्त गणपति की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार हर माह की चतुर्थी भगवान गणेश्ख को समर्पित होती है और इस दिन प्रभु की पूजा अर्चना व व्रत का विधान होता है। अभी आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जा रहा है इस दिन पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाता है तो आज हम आपको संकष्टी चतुर्थी की तारीख और मुहूर्त व अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
संकष्टी चतुर्थी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 सितंबर को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा। वही इस तिथि का समापन 21 सितंबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में आश्विन माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 20 सितंबर दिन शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें और दिनभर उपवास रखें। ऐसा करने से भगवान की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Next Story