धर्म-अध्यात्म

इन दो राशियों पर ढ़ाई साल बाद हटेगी साढ़ेसाती, मिलेगा आराम

Teja
13 April 2022 11:11 AM GMT
इन दो राशियों पर ढ़ाई साल बाद हटेगी साढ़ेसाती, मिलेगा आराम
x
शनि एक न्याय प्रिय ग्रह माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आपके कर्मों का फल इसी जन्म में शनि आपको दे देते हैं


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनि एक न्याय प्रिय ग्रह माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आपके कर्मों का फल इसी जन्म में शनि आपको दे देते हैं। एक तरह से आपने जो किया है उसका फल चाहे वो खराब हो या अच्छा शनि आपको देते हैं। कई ऐसी बाते भी हैं जिनसे शनि प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि की ढ़ैया या फिर साढ़े साती में शनि को प्रसन्न करने के लिए गरीबों की मदद करनी चाहिए. अपने से नीचे किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की ढ़ैया और साढ़ेसाती का प्रबाव कम होता है। शनि का राशि परिवर्तन हर ढ़ाई साल में होता है। इसका अर्थ है कि शनि हर ढ़ाई साल तक एक ही राशि में रहते हैं। शनि की दो दशाएं होती हैं। एक ढ़ैया और एक साढ़े साती। दोनों ही दशाएं जिन राशि वालों पर होती हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस महीने के आखिर में शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन 30 साल इस राशि में हो रहा है, जो कई तरीके से भी प्रभावित करेगा। शनि की ढ़ैया और साढ़ेसाती किसी राशि से हटेगी तो किसी राशि पर चलेगी।
आइए जानते हैं किन राशियों से हटेगी ढैया
शनि के इस गोचर से मिथुन और तुला ऱाशि वाले जो ढ़ाई साल से परेशानी झेल रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन ये थोड़े कम समय के लिए होगा। 12 जुलाई तो शनि फिर से मकर राशि में आ जाएंगे और दो साल तक यही रहेंगे। इसलिए मिथुन और तुला ऱाशि फिर ढैय्या में रहेंगी। इसके बाद 17 जनवरी 2023 मिथुन और तुला ऱाशि वालों को आराम मिलेगा।
शनि के इस राशि परिवर्तन से मीनराशि वालों पर शनि के साढ़े साती से सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा धुन राशि वालें साढ़े सात साल से परेशानी झेल रहे थे, उन्हें इससे राहत मिलेगी।


Next Story