- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 23 अक्टूबर तक वक्री...
![23 अक्टूबर तक वक्री शनि इन राशि वालों के लिए लाभकारी 23 अक्टूबर तक वक्री शनि इन राशि वालों के लिए लाभकारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/06/1673840-35.webp)
शनि 5 जून 2022, रविवार से वक्री अवस्था में आ चुके हैं। शनि की वक्री यानी उल्टी चाल कई राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो साबित है। हालांकि शनि हर जातक को कष्ट ही देते हैं, ऐसा भी नहीं है। जन्मकुंडली में शनि की शुभ स्थिति जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। इसी तरह शनि की वक्री अवस्था कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। जानें वक्री शनि का किन राशि वालों को होगा लाभ-
मेष- शनि की उल्टी चाल मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आपको नौकरी और व्यापार में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। शनि 5 जून से 23 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान अविवाहितों जातकों का विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए वक्री चाल का असर मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपको मेहनत से किए गए कामों में सफलता हासिल होगी। सेहत उत्तम रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।
मकर- मकर राशि वालों को सुख-सुविधाओं का लाभ वक्री शनि की अवधि में मिल सकता है। इस दौरान आपके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन- मीन राशि वालों को वक्री शनि की अवधि में धन लाभ हो सकता है। करियर में बदलाव की स्थिति बन सकती है। किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। कार्यस्थल पर तरक्की संभव है।