धर्म-अध्यात्म

वक्री बुध 2 अक्टूबर तक इन 3 राशियों के जीवन में लाएंगे अहम बदलाव

Subhi
14 Sept 2022 10:51 AM IST
वक्री बुध 2 अक्टूबर तक इन 3 राशियों के जीवन में लाएंगे अहम बदलाव
x
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह की अवस्था परिवर्तन का विशेष महत्व है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध ग्रह 10 सितंबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर कन्या राशि में वक्री हो चुके हैं

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह की अवस्था परिवर्तन का विशेष महत्व है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध ग्रह 10 सितंबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर कन्या राशि में वक्री हो चुके हैं और बुध 2 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। यानी 23 दिनों तक ग्रहों के राजकुमार बुध उल्टी चाल चलेंगे। वक्री बुध कई राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकते हैं। जानें यह समय किन राशियों के लिए लाभकारी-

कन्या- वक्री बुध कन्या राशि के लिए शुभ माने जा रहे हैं। इस राशि में भद्र योग का निर्माण भी हो रहा है। इसलिए वक्री बुध का असर सबसे ज्यादा कन्या राशि वालों पर ही पड़ेगा।। इस अवधि में आप अपनी वाणी से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर- वक्री बुध मकर राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपके वाद-विवाद सुलझेंगे। सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इस दौरान आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।

Next Story