धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें

Tara Tandi
7 Oct 2023 10:48 AM GMT
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें
x
यूं तो मां अंबे हर पल अपने भक्तों का ख्याल रखती हैं, लेकिन नवरात्रि के दिनों में माता रानी की पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दौरान पूजा का लाभ भी जल्दी मिलता है। इसका कारण यह है कि मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान पृथ्वी पर निवास करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को सुनती हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में जहां-जहां माता रानी की मूर्ति या तस्वीर सजाकर पूजा होती है उन सभी जगह मां अंबे निवास करती हैं और अपने भक्तों की पूजा प्रत्यक्ष स्वीकार करती हैं। इसलिए मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि को बहुत ही पावन माना जाता है। नवरात्रि से पहले ही लोग घरों में तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। जल्द ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यदि आप मां अंबे की कृपा पाना चाहते हैं तो शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को निकाल फेंके, क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे
घर में किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं, तो शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पहले घर से इसको निकाल कर किसी पवित्र नदी में डाल देना चाहिए।
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे -
अगर आपके घर में पुराने जूते चप्पल पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं उन्हें नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें। वास्तु जानकारों के अनुसार घर में पुराने जूते, चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे
बंद घड़ी
घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए घर में बंद पड़ी घड़ी और अन्य फालतू सामान को नवरात्रि शुरू होने से पहले हटा दें।
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे -
टूटा हुआ कांच
टूटा हुआ कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से कांच की टूटी हुई चीजें निकाल दें।
नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो जाएंगी मां जगदंबे
कटी फटी धार्मिक पुस्तकें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कटी फटी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। यदि कोई धार्मिक पुस्तक फट गई है, तो उसे नवरात्रि से पहले बहते जल में प्रवाहित कर दें।
Next Story