धर्म-अध्यात्म

वास्तुदोष दूर होने से घर में सुख-समृद्धि आएगी

Kajal Dubey
15 Dec 2022 1:44 AM GMT
वास्तुदोष दूर होने से घर में सुख-समृद्धि आएगी
x
जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष होता है उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। अगर वे लोग किचन में चीजों को सही जगह पर नहीं रखते हैं या खाना बनाने से जुड़े इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर में रसोई घर एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का भी वास होता है इसलिए हमें रसोई घर का पूरा सम्मान करना चाहिए। अगर आप रसोई घर के इन नियमों का पालन करने हैं तो आपके घर का वास्तु दोष भी खत्म होने लगता है। घर में सफलता आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी आपको प्राप्त होती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। साथ ही गंदे बर्तनों को भी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में काफी नुकसान होता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।
Next Story