धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन पर कपूर का करे उपाय दिलाएंगे मानसिक शांति

Tara Tandi
24 March 2024 11:47 AM GMT
होलिका दहन पर कपूर का करे उपाय दिलाएंगे मानसिक शांति
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाता है इस बार यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि 24 मार्च दिन रविवार यानी की आज किया जाएगा। इस दिन कपूर के कुछ आसान उपायों को करने से जीवन की समस्याओं से राहत मिलती है साथ ही मानसिक शांति व सुख की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको इन्हीं आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन के दिन कपूर के उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन कपूर को घी में डालकर इसे जलाएं साथ ही इसे घर के हर कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मकता का नाश हो जाता है साथ ही सकारात्मकता का संचार होने लगता है। इस दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुडियों को भी जलाएं।
ऐसा करने से तरक्की के योग बने लगते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में लंबे वक्त से कोई बीमार चल रहा है तो ऐसे में होलिका दहन के दिन नीम के दस पत्ते, 6 लौंग और कपूर को सिर से सात बार वार कर होलिका दहन की आग में डाल दें। ऐसा करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन के दिन पांच लौंग और कपूर को लेकर आग में जला दें। इसके राख को अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से समस्याओं से राहत मिलती है और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
Next Story