धर्म-अध्यात्म

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें 1 रुपए के सिक्के का उपाय

Tara Tandi
7 Jun 2022 9:26 AM GMT
Remedy for 1 rupee coin to get rid of money crunch
x
आज के समय में हर कोई मेहनत करके पैसा कमाता है। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अधिक मेहनत तो करके हैं लेकिन उसके अनुसार फल नहीं मिलता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज के समय में हर कोई मेहनत करके पैसा कमाता है। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अधिक मेहनत तो करके हैं लेकिन उसके अनुसार फल नहीं मिलता है। ऐसे में उस व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार कुंडली में दोष या फिर वास्तु दोष के कारण इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति धन लाभ के लिए कई तरह के उपाय अपनाता है। आप चाहे तो एक रुपए के सिक्के से कुछ उपाय करके पैसों की तंगी से छुटकारा पा सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। जानिए उपायों के बारे में।

हर समस्या से छुटकारा पाने के लिए
अगर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी में फंसता रहता हैं तो वह इस उपाय को अपना सकता है। इससे हर कष्ट से छुटकारा मिलने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। 1 मुट्ठी साफ चावल में 1 रुपए का सिक्का रख लें और किसी मंदिर में जाकर भगवान से कामना करते हुए इन्हें किसी कोने में रख दें।
आर्थिक लाभ के लिए
पैसों की तंगी से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद एक मिट्टी या फिर पीतल का कलश लेकर उसमें केसर से स्वास्तिक का चिन्ह बना दें। इसके बाद इसके अंदर जल और एक सिक्का डाल दें। इसके बाद इसे एक चौकी में स्थापित कर दें। रोजाना इसकी पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से गणपति जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
भाग्य जगाने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत हमेशा साथ हो। हर एक काम में सफलता प्राप्त हो, तो इसके लिए अपनी जेब में एक मोर पंख के साथ एक रुपए का सिक्का रख लें। ऐसा करने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
दरिद्रता दूर करने के लिए
घर की दरिद्रता दूर करने के लिए रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार के कोने में घी का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसक दीपक में 1 रुपए का सिक्का भी रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाएगी।
Next Story