धर्म-अध्यात्म

सर्व पितृ अमावस्या के उपाय पितरों को दिलाएंगे मोक्ष

Tara Tandi
6 Oct 2023 9:39 AM GMT
सर्व पितृ अमावस्या के उपाय पितरों को दिलाएंगे मोक्ष
x
इस लोग अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है लेकिन इसी के साथ ही अगर सर्व पितृ अमावस्या पर कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो पूर्वजों को मोक्ष मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पितृपक्ष में किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सर्व पितृ अमावस्या के आसान उपाय—
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए आप गाय को हरा पालक खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि व शांति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसके अलावा सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का भी खास महत्व होता है इस दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
पितृपक्ष के दिनों में अगर आप पूर्वजों का तर्पण नहीं कर पाए हो तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण जरूर करें। ऐसा करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि व वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पितृपक्ष के अंतिम दिन में पड़ने वाली अमावस्या पर अगर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान किया जाए तो पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितृ भी संतुष्ट हो जाते हैं।
Next Story