धर्म-अध्यात्म

मनोकामना पूर्ति के लिए करें कामिका एकादशी के उपाय

Tara Tandi
24 July 2022 5:59 AM GMT
मनोकामना पूर्ति के लिए करें कामिका एकादशी के उपाय
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 24 जुलाई यानी आज है। हिंदू धर्म में सावन मास की एकादशी का विशेष महत्व है। क्योंकि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और सावन मास भगवान शिव को। इस तरह इस तिथि का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है। इस बार एकादशी पर 3 विशेष शुभ योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग और द्विपुष्कर योग भी बन रहे हैं। इन शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और कुछ उपाय करके भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। शास्त्रों में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए हैं, इन उपायों के करने से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। अगर आप कामिका एकादशी का व्रत नहीं भी रख रहे हैं तो भी ये उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कामिका एकादशी पर इस उपाय से भाग्य होगा बलवान
कामिका एकादशी के दिन सुबह-शाम विष्णु सहस्त्रनाम का जप करना चाहिए। शास्त्रों में बताया है कि एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जप करना विशेष पुण्यदायी होता है। ऐसा करने से भाग्य मजबूत होता है और व्यक्ति की सभी चिंताएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
मनोकामना पूर्ति के लिए कामिका एकादशी पर उपाय
मनोकामना पूर्ति के लिए कामिका एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनकर शंख, चक्र, गदाधारी भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पीले फूल ही श्रीहरि के पूजन में शामिल करने चाहिए। साथ ही इन मंत्रों का जप करना चाहिए।
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
कामिका एकादशी पर कर्ज मुक्ति के उपाय
आर्थिक उन्नति के लिए एकादशी की शाम को पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। क्योंकि पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है इस दिन जल चढ़ाने और दीपक जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक मार्ग प्रशस्त होते हैं। इसके साथ ही आप तुलसी की माला से 108 बार ॐ नमो वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।
आर्थिक उन्नति के लिए कामिका एकादशी पर जपें ये मंत्र
नौकरी व व्यापार में उन्नति के लिए कामिका एकादशी के दिन इस मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
कामिका एकादशी पर इस उपाय से पाएंगे लक्ष्मी कृपा
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की दक्षिणावर्ती शंख से पूजा करनी चाहिए और केसर मिश्रित खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Next Story