धर्म-अध्यात्म

पैरों में सोना नहीं पहनने के पीछे छुपा है धार्मिक कारण, वैज्ञानिक कारण भी करते हैं पुष्टि

Admin4
25 May 2022 9:55 AM GMT
पैरों में सोना नहीं पहनने के पीछे छुपा है धार्मिक कारण, वैज्ञानिक कारण भी करते हैं पुष्टि
x
इन मान्यताओं की मानें तो सोना भगवान विष्णु की प्रिय धातु मानी जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Wearing Gold Anklets Good Or Bad: भारतीय संस्कृति में प्राचीन समय से ही लोग शरीर पर सोने, चांदी और हीरे जवाहरात के आभूषण धारण करते रहे है। पौराणिक समय में स्त्री और पुरुष दोनों ही आभूषण धारण किया करते थे। लेकिन स्त्रियों के लिए खासतौर पर आभूषण हमेशा से लगाव की चीज रहा हैं। सोने -चांदी से बने आभूषण स्त्री की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। आमतौर पर शादी के बाद सुहागन स्त्रियां सोने और चांदी के गहने जरूर पहनती हैं।

लेकिन क्या आपने ये गौर किया है कि अमूमन स्त्रियां सोने से बने हुए आभूषणों को केवल सिर से कमर तक ही धारण करती हैं। जबकि पैरों में ज्यादातर चांदी के बने गहने ही पहनती हैं। ऐसा क्यों ? क्या आप जानते है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पैरों में सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इस मान्यता के पीछे का धार्मिक के साथ वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं।

मान्यता तो यह है कि पैरों में सोना पहनने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं जिसके कारण आपको जबरदस्त आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसा करने से भगवान विष्णु भी नाराज हो सकते हैं जिससे आपके घर की सुख-शांति को नष्ट हो सकती है।

पैरों में सोना नहीं पहनने के पीछे छुपा है धार्मिक कारण

पैरों में सोना नहीं पहनने के पीछे कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं। इन मान्यताओं की मानें तो सोना भगवान विष्णु की प्रिय धातु मानी जाती है। साथ ही स्वर्ण को मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए अगर पैरों में पहने जाने वाले पायल, बिछिया जैसे गहनों को सोने की धातु का बनवाकर पहना जाए तो इससे देवताओं का अपमान माना जाता है। गौरतलब है कि सोना मां लक्ष्मी का ही स्वरूप है, इसलिए कमर के नीचे सोने से बने आभूषणों को पहनने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी का अपमान होता है। इतना ही नहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पैरों में सोना पहनने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं जिससे कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही इस कार्य को करने से भगवान विष्णु भी नाराज हो जाते हैं, जिसके कारण आपके घर की सुख-शांति पूरी तरह से नष्ट हो जाती है।

पैरों में सोना नहीं पहनने के पीछे छुपा है वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक की माने तो सोने के बने आभूषणों को पहनने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है जबकि चांदी के बने आभूषण शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। इसलिए शरीर के तापमान को संतुलित बनाये रखने के लिए कमर के ऊपर सोने के आभूषण और कमर के नीचे चांदी के आभूषण पहना जाता है। बता दें कि शरीर में ऊपर से लेकर नीचे तक केवल स्वर्ण के बने आभूषण पहनने से शरीर में समान ऊर्जा का ही प्रवाह बना रहता है जो आपके शरीर को बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर व्यक्ति सोने और चांदी दोनों के बने आभूषण धारण करता है तो शरीर में होने वाली कई तरह की परेशानियाें से बच सकता है।




Next Story