धर्म-अध्यात्म

रविवार को करें इस स्तुति का पाठ

27 Jan 2024 9:39 PM GMT
रविवार को करें इस स्तुति का पाठ
x

सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य भी देना चाहिए. इसके साथ ही जातक को इस दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ सूर्य देव की स्तुति भी करनी चाहिए.  श्री सूर्य स्तुति जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।। त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥ …

सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य भी देना चाहिए. इसके साथ ही जातक को इस दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ सूर्य देव की स्तुति भी करनी चाहिए. श्री सूर्य स्तुति

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन ।।
त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।
सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।
सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।
कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।
सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।।

    Next Story