धर्म-अध्यात्म

Monthly Durgashtami पर आज पढ़ें ये कथा, होगा आर्थिक लाभ

Tara Tandi
7 March 2025 1:51 PM IST
Monthly Durgashtami पर आज पढ़ें ये कथा, होगा आर्थिक लाभ
x
Monthly Durgashtami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है वही मासिक दुर्गाष्टमी व्रत को भी बेहद ही खास माना जाता है जो कि पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित है और इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है।
मान्यता है कि इस शुभ दिन पर माता रानी की विधिवत पूजा और व्रत करने से देवी की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है।
फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज यानी 7 मार्च दिन शुक्रवार को किया जा रहा है इस दिन माता रानी की विधिवत पूजा करें साथ ही व्रत कथा जरूर पढ़े। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होकर कृपा करती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुर्गाष्टमी व्रत कथा।
दुर्गाष्टमी व्रत कथा—
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय में असुर बहुत शक्तिशाली हो गए. सारी धरती उनके अत्यातचारों से कांप उठी. स्वर्ग भी असुरों की नजर में आ गया. असुर स्वर्ग में चढ़ाई करने लगे. असुरों ने कई देवी-देवताओं की हत्या कर दी और स्वर्ग में हाहाकार मचाकर रख दिया. असुरों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली महिषासुर था. उसने कठिन तपस्या की थी और वरदान पा लिया था कि उसे कोई भी देवता पराजित नहीं कर सकेंगे.
इस वजह से भगवान शिव, जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु और ब्रह्मा जी ने महिसाषुर का अंत करने के लिए माता दुर्गा को बनाया. फिर सभी देवताओं ने माता दुर्गा को विशेष शस्त्र दिए. इसके बाद माता दुर्गा ने महिषासुर की सेना से युद्ध किया. माता दुर्गा ने युद्ध में सभी असुरों का वध कर दिया. अंत में उन्होंने महिसाषुर का भी वध कर दिया और धर्म की स्थापना की. उस दिन से ही दुर्गाष्टमी मनाई जाने लगी.
Next Story