धर्म-अध्यात्म

शनि पूजा में पढ़ें ये आरती

Admin Delhi 1
16 Sept 2023 8:43 AM IST
शनि पूजा में पढ़ें ये आरती
x
भगवान की होगी कृपा

ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। वही शनिवार का दिन कर्मों के दाता भगवान श्री शनिदेव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और दिनभर का व्रत आदि भी रखते हैं।

ऐसे में अगर आप शनि महाराज की कृपा पाना चाहते है तो शनिवार के दिन पूजा पाठ के दौरान भगवान शनि देव की आरती जरूर पढ़ें ऐसा करने से प्रभु शीघ्र प्रसन्न हो जाते है और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं श्री शनि आरती पाठ।

श्री शनि आरती—

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ।

अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन,

करें तुम्हारी सेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

जा पर कुपित होउ तुम स्वामी,

घोर कष्ट वह पावे ।

धन वैभव और मान-कीर्ति,

सब पलभर में मिट जावे ।

राजा नल को लगी शनि दशा,

राजपाट हर लेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी,

सकल सिद्धि वह पावे ।

तुम्हारी कृपा रहे तो,

उसको जग में कौन सतावे ।

ताँबा, तेल और तिल से जो,

करें भक्तजन सेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

हर शनिवार तुम्हारी,

जय-जय कार जगत में होवे ।

कलियुग में शनिदेव महात्तम,

दु:ख दरिद्रता धोवे ।

करू आरती भक्ति भाव से,

भेंट चढ़ाऊं मेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

Read shri shani aarti on Saturday puja

॥ श्री शनि देव आरती-2 ॥

चार भुजा तहि छाजै,

गदा हस्त प्यारी ।

जय शनिदेव जी ॥

रवि नन्दन गज वन्दन,

यम अग्रज देवा ।

कष्ट न सो नर पाते,

करते तब सेवा ॥

जय शनिदेव जी ॥

तेज अपार तुम्हारा,

स्वामी सहा नहीं जावे ।

तुम से विमुख जगत में,

सुख नहीं पावे ॥

जय शनिदेव जी ॥

नमो नमः रविनन्दन,

सब ग्रह सिरताजा ।

बन्शीधर यश गावे,

रखियो प्रभु लाजा ॥

जय शनिदेव जी ॥

Next Story