धर्म-अध्यात्म

जीवन का सही महत्व समझने के लिए पढ़े चाणक्य नीति

Tara Tandi
27 May 2024 1:49 PM GMT
जीवन का सही महत्व समझने के लिए पढ़े चाणक्य नीति
x
ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश दुनिया में प्रसिद्ध है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई है
जिनका पालन करने से व्यक्ति सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए वरना अच्छा भला जीवन नर्क के समान हो जाएगा तो आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं।
इन लोगों का अभी अपमान न करें—
वैसे तो कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन माता पिता का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए वरना देवी देवता नाराज़ हो जाते हैं और व्यक्ति का पूरा जीवन नर्क के समान हो जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार अपने गुरु या शिक्षक का भी अपमान गलती से भी नहीं करना चाहिए गुरु का अपमान करने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है व्यक्ति गलत मार्ग पर चलने लगता है मनुष्य को हमेशा अच्छे गुरु का चयन करना चाहिए और उसके बताएं गए मार्ग पर चलना चाहिए।
इसके अलावा ब्राह्मण का अपमान भी नहीं करना चाहिए। वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है ऐसे में अगर आपके घर कोई ब्राह्मण आता है तो उसका आदर सत्कार करें। कभी भी असहाय और दिव्यांगजन का अपमान नहीं करना चाहिए। इनका अपमान करना आपको कई जन्मों तक इसका बुरा फल प्रदान करेगा। ऐसे में आप इनको सहाए नहीं बल्कि इनकी मदद करें। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story