धर्म-अध्यात्म

Rashi Parivartan October 2021: ग्रहों की स्थिति में हो रहे है परिवर्तन और उलट-फेर, जानें इसका किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Tulsi Rao
28 Sep 2021 3:25 AM GMT
Rashi Parivartan October 2021: ग्रहों की स्थिति में हो रहे है परिवर्तन और उलट-फेर, जानें इसका किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
x
खगोलीय गतिविधियों के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपनी चाल के अनुरूप एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खगोलीय गतिविधियों के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपनी चाल के अनुरूप एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ये घटना ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है। इसका प्रभाव अन्य राशियों और उनके जातकों पर भी पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। इनमें से दो ग्रह बुध और मंगल की चाल में परिवर्तन हो रहा है जबकि शुक्र और सूर्य की राशि में। आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन और उसका राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.....

ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर माह में चार ग्रहों बुध, मंगल,शुक्र और सूर्य की स्थितियों में विशेष परिवर्तन आर रहा है। मंगल और बुध की चाल वक्री होने जा रही है। मंगल ग्रह 04 अक्टूबर को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। तो वहीं बुध ग्रह 14 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होंगे और 04 नबंबर तक व्रकी ही रहेगें। इसके साथ ही सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पर ये 16 नवंबर तक रहेगें। जबकि शुक्र ग्रह 23 अक्टूबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगें।
ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभाव
अक्टूबर महीने में ग्रहों की इस चाल और राशि परिवर्तन का अन्य राशियों और उनके जातकों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की इस चाल का 6 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जबकि शेष राशियों के लिए ये प्रभाव मिला-जुला है। मेष राशि के लिए जहां ये परिवर्तन धन लाभ के संयोग बना रहा है तो वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए मुकदमों में जीत का अवसर बन रहा है। सिंह राशि के जातक इस काल में भौतिक सुखों का उपभोग करेगें जबकि तुला राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए ये अच्छे परिणाम ला रहा है और कुंभ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।

Next Story