धर्म-अध्यात्म

करवा चौथ पर बनेगा दुर्लभ योग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

Subhi
16 Sep 2022 3:41 AM GMT
करवा चौथ पर बनेगा दुर्लभ योग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल
x
सुहागिन महिलाएं अपने पति की रक्षा और लंबी उम्र के लिए कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं. बता दें कि करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है.

सुहागिन महिलाएं अपने पति की रक्षा और लंबी उम्र के लिए कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं. बता दें कि करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. जान लें कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. गौरतलब है कि सुखी और वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिनें करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा की पूजा के बाद पारण करती हैं. जान लें कि इस बार करवा चौथ के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे व्रत का फल दोगुना मिलेगा. आइए करवा चौथ के शुभ मुहूर्त और दुर्लभ योग के बारे में जानते हैं.

करवा चौथ 2022 तिथि का प्रारंभ और अंत (Karwa chauth 2022 Tithi)

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी प्रारंभ- 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 1 बजकर 59 मिनट पर

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त- 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 3 बजकर 08 मिनट पर

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Shubh Muhurat)

करवा चौथ की पूजा मुहूर्त- 13 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 01 मिनट से रात 07 बजकर 15 मिनट तक

चंद्रोदय का समय- 13 अक्टूबर 2022 को रात 8 बजकर 19 मिनट पर

करवा चौथ के दिन दुर्लभ योग (Karwa Chauth Yoga)

इस बार करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है. करवा चौथ के दिन 13 अक्टूबर को सिद्धि योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. बता दें कि करवा चौथ को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे. करवा चौथ के दिन रोहिणी का होना शुभ होता है. करवा चौथ के दिन दुर्लभ योग बन रहा है, जो बहुत फलदायी होगा.

जान लें कि सिद्धि योग 12 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 55 तक रहेगा. वहीं, रोहिणी नक्षत्र 13 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 41 मिनट से 14 अक्टूबर 2022 को रात 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा कृतिका नक्षत्र 12 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजकर 10 मिनट से 13 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.


Next Story