धर्म-अध्यात्म

29 जुलाई को इस राशि में बन रहा दुर्लभ योग,जानिए कौन सी है राशियां

Tara Tandi
26 July 2022 10:59 AM IST
29 जुलाई को इस राशि में बन रहा दुर्लभ योग,जानिए कौन सी है राशियां
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के चाल परिवर्तन का विशेष महत्व है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के चाल परिवर्तन का विशेष महत्व है। गुरु ग्रह की सीधी (मार्गी) चाल या उल्टी (वक्री) चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में करीब 13 महीने बाद गोचर करते हैं। 29 जुलाई को गुरु ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में आने वाले हैं। गुरु की यह अवस्था आने वाले चार महीने तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वक्री गुरु मीन राशि में होने से दुर्लभ गुरु पुष्य योग बन रहा है। इस योग का शुभ प्रभाव आने वाले चार महीने कुछ राशियों पर पड़ेगा। जानें इस दौरान किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की व होगा धन लाभ-

कर्क- कर्क राशि वालों के 29 जुलाई से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। अगर वर्तमान में आप किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो, जल्द ही आपको निजात मिल सकती है। व्यापारियों को कारोबार में मनवांछित मुनाफा होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।
मकर- मीन राशि में गुरु ग्रह का वक्री होना मकर राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान मकर राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। पूरी ईमानदारी से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी।
मीन- मीन राशि वालों के लिए गुरु पुष्य योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के प्रबल योग बनेंगे। मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
Next Story