- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आसमान में नजर आएगा...
आसमान में नजर आएगा दुर्लभ नजारा: 1000 साल बाद शनि, मंगल, शुक्र, बृहस्पति एक सीध में, बिना टेलिस्कोप के ऐसे देख सकेंगे

नई दिल्ली: आसमान की खगोलीय घटनाओं का नजारा काफी लोगों को देखना पसंद होता है. अब चाहे वह चन्द्र ग्रहण हो, सूर्य ग्रहण हो या फिर कोई और खगोलीय घटना. अप्रैल महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इस हफ्ते आसमान में अद्भुत नजारा देखने मिल रहा है. कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि यह नजारा आसमान में दिखना शुरू हो गया है और 29 अप्रैल तक नजर आएगा. यह नजारा करीब 1 हजार साल बाद देखा गया है. पिछली बार यह नजारा 947 ईस्वी में देखा गया था. पठानी सामंत तारामंडल, भुवनेश्वर के डिप्टी डायरेक्ट शुभेंदु पटनायक (Subhendu Pattnaik) के मुताबिक, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि समेत 4 ग्रह सूर्योदय से लगभग 1 घंटे पहले पूर्व दिशा में सीधी रेखा में नजर आ जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





