- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हरतालिका तीज पर दुर्लभ...
धर्म-अध्यात्म
हरतालिका तीज पर दुर्लभ संयोग: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Tara Tandi
7 Sept 2026 4:20 PM IST

x
Hartalika Teej ज्योतिष न्यूज़: हरतालिका तीज का सुहागिन महिलाओं को पूरे साल इंतजार रहता है। यह पावन पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और अखंड दांपत्य से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर महिलाएं मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके प्रभाव से पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन सुखमय बने रहने का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, इस खास अवसर पर परिवार की खुशहाली की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं। प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक यह पर्व इस साल कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, आइए जानते हैं।
हरतालिका तीज व्रत 2026
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी, जो 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को ही रखा जाएगा।
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा
हरतालिका तीज पर बनेंगे शुभ योग
इस साल हरतालिका तीज का पर्व कई शुभ संयोगों के बीच मनाया जाएगा। तीज के दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा और ब्रह्म योग का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्रहों की विशेष स्थिति भी इस पर्व की महत्ता को और बढ़ा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ योग और मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-शांति और सौभाग्य बढ़ता है।
हरतालिका तीज व्रत पारण
हरतालिका तीज व्रत का पारण 15 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन सुबह सूर्योदय के बाद सुहागिनों दान और व्रत पारण से जुड़े कार्य कर सकती हैं।
Next Story





