धर्म-अध्यात्म

रामकृष्ण परमहंस जयंती आज, जानें उनके जीवन की ये खास बातें

Subhi
20 Jun 2022 8:30 AM GMT
रामकृष्ण परमहंस जयंती आज, जानें उनके जीवन की ये खास बातें
x
स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती इस साल इस साल 4 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। उनका जन्म फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था।

स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती इस साल इस साल 4 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। उनका जन्म फाल्गुन माह (Phalguna Month) के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था। इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 03 मार्च को रात 09:36 बजे से शुरु हो रही है, जो अगले दिन 04 मार्च को रात 08:45 बजे तक मान्य है। आइए जानते हैं, गुरु रामकृष्ण परमहंस के बारे में

रामकृष्ण परमहंस भारत के एक महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक थे। उन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया था। उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया। स्वामी रामकृष्ण मानवता के पुजारी थे। साधना के फलस्वरूप वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं। वे ईश्वर तक पहुंचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल के कामारपुकुर गांव में एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पंचांग के अनुसार, उस दिन फाल्गुन शुक्ल द्वितीया थी। जो कल पड़ रही है। इसलिए कल उनकी जयंती मनाई जाएगी।


Next Story