- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- रक्षाबंधन को भाई- बहन...
धर्म-अध्यात्म
रक्षाबंधन को भाई- बहन का माना जाता है पावन त्योहार, हिंदू धर्म में है इसका बहुत अधिक महत्व
Ritisha Jaiswal
10 Aug 2022 7:49 PM IST

x
रक्षाबंधन को भाई- बहन का पावन त्योहार माना है। इस पर्व का हिंदू धर्म में में बहुत अधिक महत्व होता है।
रक्षाबंधन को भाई- बहन का पावन त्योहार माना है। इस पर्व का हिंदू धर्म में में बहुत अधिक महत्व होता है। हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। इसलिए इस बार 11 अगस्त के साथ-साथ 12 अगस्त की सुबह तक राखी का त्योहार मनाया जा रहा है।
भाई-बहन का प्यारा सा त्योहार रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त की सुबह तक मनाया जा रहा है। इन दिन की तैयारी बहनें जोरों-शोरों से कर रही हैं। अधिकतर बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी लेनी शुरू कर दी है। अगर आप इस रक्षाबंधन को अपने भाइयों के लिए शुभ बनाना चाहती हैं, तो उनकी राशि के अनुसार ही राखी बांधें। क्योंकि हर राशि के लोगों के लिए एक विशिष्ट रंग का एक अलग प्रभाव होता है। किस राशि के भाइयों को कौन-से रंग की राखी बांधनी चाहिए। जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी से राशि के अनुसार भाईयों को किस रंग की राखी बांधना होगा शुभ।
मेष राशि
अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो आपको अपने भाई के लिए लाल रंग की राखी लेनी चाहिए। दरअसल, मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।
वृष राशि
अगर आपके भाई की राशि वृष है, तो आप उनके लिए नीली रंग की राखी खरीद सकते हैं। नीली रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी। साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशियों के भाइयों के लिए हरे रंग की राखी शुभ मानी जाती है। मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव होता है, इसलिए इन लोगों के लिए हरे रंग को अधिक भाग्यशाली माना जाता है। रक्षाबंधन पर हरी राखी बांधने से आपके भाई के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। यह अच्छे स्वास्थ्य को इंगित करता है। अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आपको उनकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। सफेद रंग कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ माना जाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य का वास होता है। अगर आपका भाई सिंह राशि का है, तो आप उनके लिए लाल या पीली रंग की राखी ले सकते हैं। लाल या पीली रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है।
कन्या राशि
अगर आपका भाई कन्या राशि का है, तो उस पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में आपको अपने भाई की कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए काफी शुभ होगा। हर राखी आपके भाई के रुके हुए सारे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोग शुक्र ग्रह के स्वामी होते हैं। अगर आपके भाई की राशि तुला है, तो उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं। इस रंग की राखी आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देगी। साथ ही आपके भाई की लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले भाइयों पर मंगल का वास होता है। इस राशि के भाई की कलाई पर आपको मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए। मेहरुन रंग की राखी आपके भाई पर आने वाले संकटों को दूर करने में मदद करेगा। उनके जीवन को खुशियों से भरेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
धनु राशि
अगर आपका भाई धनु राशि का है, तो याद रखें कि उस पर शुक्र का प्रभाव है। इसलिए आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। पीले रंग की राखी आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगी। इससे आपके भाई को व्यावसायिक सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता है।
Sawan Purnima 2022: 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sawan Purnima 2022: 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें
मीन राशि
मीन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के भाईयों के लिए पीला रंग सबसे अच्छा रहेगा। इसलिए अगर आपके भाई की राशि मीन है, तो उनके लिए पीले रंग की राखी खरीदें। पीले रंग की राखी आपके भाई को बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों पर शनि का प्रभाव होता है। अगर आपके भाई की राशि मकर है, तो आपको उन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी।
Sawan Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sawan Pradosh Vrat 2022: सावन का दूसरा प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें
कुंभ राशि
अगर आपका भाई कुंभ राशि का है, तो गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ हो सकता है। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करेगी। आपके भाई के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देगी।
राखी बांधते समय करें इस मंत्र को बोले
ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
Next Story





