धर्म-अध्यात्म

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बढ़ेंगी खुशियां

Shiddhant Shriwas
14 Aug 2021 8:10 AM GMT
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बढ़ेंगी खुशियां
x
रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहनों को भाई उनकी राशि के अनुसार गिप्ट देते हैं तो यह बहन के लिए बेहद लाभकारी और शुभ होता है। इस बार आप अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार तोहफा देकर इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

राशि के अनुसार गिफ्ट्स इस प्रकार हैं-

मेष राशि

यदि बहन की राशि मेष है तो आप अपनी बहन को राखी पर लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें। इसके अलावा लाल रंग का इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स दे सकते हैं।

वृष राशि

अगर आपकी बहन की राशि वृष है तो आप उन्हें सफेद या गुलाबी वस्त्र, परफ्यूम, मोती के आभूषण तोहफे में दे सकते हैं।

मिथुन राशि

यदि आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आपको उन्हें हरे रंग के वस्त्र या इसी रंग का कोई अन्य गिफ्ट देना चाहिए।

कर्क राशि

यदि आपकी बहन राशि कर्क है तो तो आप उन्हें सफेद दौड़ते घोड़े की तस्वीर या फिर सफेद रंग की चीज या चांदी से निर्मित आभूषण भी गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि की बहनों को अगर केसरिया रंग के वस्त्र, सोने के आभूषण आदि तोहफे में दे सकते हैं।

कन्या राशि

राशि के अनुसार बहन को हरे रंग के वस्त्र गिफ्ट में देना चाहिए। इसके अलावा हरे रंग का अन्य गिफ्ट में देना लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि

अगर आपकी बहन की राशि तुला है तो आप उन्हें सफेद या गुलाबी वस्त्र, परफ्यूम, मोती के आभूषण तोहफे में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

यदि आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आपको उन्हें लाल रंग के वस्त्र या इसी रंग का कोई अन्य तोहफा भेंट करना चाहिए।

धनु राशि

यदि आपकी बहन की राशि धनु है तो आपको उन्हें पीले रंग के वस्त्र या इसी रंग का अन्य उपहार देना चाहिए।

मकर राशि

अगर आपकी बहन की राशि मकर है तो आप उन्हें काले रंग के वस्त्र तोहफे में दे सकते हैं।

कुंभ राशि

अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आपको उन्हें नीलम का उपहार देना चाहिए।

मीन राशि

यदि आपकी बहन की राशि मीन है तो आपको उन्हें पीले रंग के वस्त्र तोहफे में देना चाहिए।

Next Story