धर्म-अध्यात्म

Raksha Bandhan 2021: 22 अगस्त है बांधे राखी, जानिए शुभ मुहूर्त

Rani Sahu
20 Aug 2021 10:33 AM GMT
Raksha Bandhan 2021: 22 अगस्त है बांधे राखी, जानिए शुभ मुहूर्त
x
रक्षा बंधन यानि राखी का पर्व 22 अगस्त 2021, रविवार के दिन मनाया जाएगा. रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहनों को समर्पित है

Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन यानि राखी का पर्व 22 अगस्त 2021, रविवार के दिन मनाया जाएगा. रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहनों को समर्पित है. राखी के इस पर्व पर बहनें, भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं. इस पर्व पर शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है. आइए जानते है रक्षा बंधन का पंचांग-

राखी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 22 अगस्त, रविवार यानि रक्षाबंधन पर प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से प्रात: 10 बजकर 34 मिनट तके तक शोभन योग रहेगा, धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक, राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा. राखी का पर्व इस दिन शुभ संयोग में मनाया जाएगा. इस दिन रक्षा बंधन पर शुभ योग बन रहा है. पंचांग के अनुसार दो विशेष शुभ मुहूर्त का योग इस बार रक्षा बंधन पर बन रहा है. पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग रहेगा. विशेष बात ये हैं कि इस दिन श्रावण मास का समापन होगा और 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद मास का आरंभ होगा. इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं है. पंचांग के अनुसार भद्रा काल 23 अगस्त 2021, सोमवार को प्रात: 05:34 बजे से प्रात: 06:12 बजे तक रहेगी.
22 अगस्त 2021 पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: शुक्ल
दिन: रविवार
तिथि: पूर्णिमा - 17:33:39 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा - 19:39:54 तक
करण: विष्टि - 06:14:56 तक, बव - 17:33:39 तक
योग: शोभन - 10:32:35 तक
सूर्योदय: 05:53:39 AM
सूर्यास्त: 18:54:04 PM
चन्द्रमा: मकर राशि - 07:57:45 तक
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 17:16:31 से 18:54:05 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:57:51 से 12:49:52 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 17:10:01 से 18:02:03 तक
कुलिक: 17:10:01 से 18:02:03 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:57:51 से 12:49:52 तक
यमघण्ट: 13:41:54 से 14:33:56 तक
कंटक: 10:13:47 से 11:05:49 तक
यमगण्ड: 12:23:52 से 14:01:25 तक
गुलिक काल: 15:38:58 से 17:16:31 तक


Next Story