धर्म-अध्यात्म

इन 3 राशि वालों के लिए बनेगा राजयोग, 12 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं राशि परिवर्तन

Bhumika Sahu
4 March 2022 6:38 AM GMT
इन 3 राशि वालों के लिए बनेगा राजयोग, 12 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं राशि परिवर्तन
x
गुरु ग्रह को शिक्षा, धन, विवाह, संतान, भाग्य और भक्ति आदि का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो जातक को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुरु ग्रह को शिक्षा, धन, विवाह, संतान, भाग्य और भक्ति आदि का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो जातक को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होता है। देवगुरु बृहस्पति 06 अप्रैल 2021 से कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। 2022 में ये ग्रह 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा, ये 22 अप्रैल 2023 तक रहेगा। इन तीन राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग-

वृषभ- इस अवधि में आपके पेशे में कुछ बदलाव हो सकते हैं। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी में वृद्धि होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में तरक्की मिल सकती है।
सिंह- इस अवधि में जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। साझेदारी के काम में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। करियर में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिल सकता है। यात्रा में लाभ के योग है।
वृश्चिक- इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि की संभावना है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान धन संचय करने में सफल रहेंगे। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ हो सकता है।


Next Story