धर्म-अध्यात्म

18 महीने के लिए होने जा रहा है राहु-केतु का गोचर जानें

Rounak Dey
19 Jun 2023 12:06 AM IST
18 महीने के लिए होने जा रहा है राहु-केतु का गोचर जानें
x
Rahu Ketu Transit | आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। ये गोचर हो रहा है इस साल 30 अक्टूबर को। ये वक्र अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं। इसके बाद 18 मई 2025 में इनका गोचर होगा। राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं है। ये जहां पर बैठते हैं, उसी भाव का फल करते हैं। जिस राशि में बैठते हैं, उस राशि के स्वामी का फल करते हैं। ये बहुत ही जल्दी फल करते हैं। तो आइए जानते हैं कि राहु केतु के गोचर से धनु राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
Sagittarius धनु राशि: 30 अक्टूबर को केतु दसवें भाव में आ जाएंगे। पाप ग्रह का दसवें भाव में गोचर शुभ होता है। राहु का गोचर फिलहाल आपकी कुंडली में पंचम में चल रहा है। पंचम में राहु का गोचर शुभ नहीं होता। राहु का गोचर पहले भी शुभ नहीं था आगे भी शुभ नहीं होगा। केतु का गोचर आपके लिए शुभ ही रहेगा। गुरु धनु राशि के लिए पहले से ही शुभ गोचर में हैं। शनि तीसरे भाव में चल रहे हैं और शुभ गोचर में हैं। राहु और केतु इस भाव में आ जाते हैं तो स्थान परिवर्तन के योग बन जाते हैं। केतु शुभ गोचर में है। यहां पर नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। यदि आपकी कुंडली में केतु की दशा चल रही है तो केतु आपको बहुत अच्छा फल करेंगे। केतु जब नौवीं दृष्टि के साथ कर्म के भाग्य स्थान को एक्टिवेट करेंगे यहां पर आपको जॉब मिल सकती है। राहु यहां शुभ गोचर में नहीं हैं। यदि दशा राहु की चल रही है तो यहां पर आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। राहु खर्चें वाले भाव को एक्टिवेट करेंगे। यदि विदेश जाना चाह रहे हैं तो राहु आपको फायदा भी दे सकते हैं।
गाड़ी थोड़ी सी धीमी चलाएं। ये फायदे का भाव भी है। हो सकता है अचानक कोई कहीं से लाभ मिल जाए। गुरु का गोचर आपके लिए अप्रैल महीने में होगा। पंचम भाव गुरु का अपना भाव है। पंचम भाव संतान का भाव है। गुरु यहां पर बैठकर चंद्रमा को देखते हैं। गुरु भाग्य स्थान और लग्न को भी एक्टिवेट कर देंगे। हेल्थ और वेल्थ दोनों में फायदा होगा। अचानक से फायदा होने की संभावना है। गर्भवती महिलाओं को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोगों का विवाह भी हो सकता है।
Next Story