धर्म-अध्यात्म

राहु करने वाले हैं इस राशि में गोचर, इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ

Subhi
24 Feb 2022 2:24 AM GMT
राहु करने वाले हैं इस राशि में गोचर, इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ
x
छाया ग्रह राहु के नाम से लोग डरते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही प्रदान करते हैं। राहु जातक की कुंडली के जिस भाव में होते हैं, वैसा ही फल देते हैं। बेहद धीमी गति से चलने वाले राहु 18 महीने बाद 12 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करने जा रहे है।

छाया ग्रह राहु के नाम से लोग डरते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही प्रदान करते हैं। राहु जातक की कुंडली के जिस भाव में होते हैं, वैसा ही फल देते हैं। बेहद धीमी गति से चलने वाले राहु 18 महीने बाद 12 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करने जा रहे है। राहु की चाल में परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन 4 राशि वालों के लिए राहु गोचर शुभ साबित होगा-

1. मिथुन- मिथुन राशि से जुड़े जातकों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शेयर बाजार में निवेश के लिए समय शुभ है।

2. कर्क- कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। हर क्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आपकी कमाई अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार जो काफी धीमा चल रहा था, उसमें गति आएगी। शेयर मार्केट में निवेश का लाभ मिलेगा।

3. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

4. कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए राहु गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे- ऑयल, लोहा आदि का काम करने वाले जातकों के लिए समय उत्तम है। इस दौरान आप धन संचय में सफल रहेंगे। राहु व शनि के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपको शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।


Next Story