- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- घर के प्रवेश द्वार पर...

x
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई है जिससे लोगों के घर में सुख और शांति आती है।
हर व्यक्ति अपनी और अपने घर की सुख समृद्धि और संपन्नता चाहता है. इसके लिए वह कई प्रकार के उपाय भी करता है, लेकिन बहुत से उपायों के बाद भी लोगों को उनकी मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो पाता. ऐसे में वास्तु शास्त्र आपकी मदद कर सकता है. वास्तु शास्त्र की रचना स्वयं परमपिता ब्रह्मा ने मनुष्यों की भलाई के लिए की है.
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई है जिससे लोगों के घर में सुख और शांति आती है। मां लक्ष्मी जी कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर शुभ धार्मिक चिन्ह बनाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इसके अलावे वास्तु में कुछ ऐसे चिन्हों का भी उल्लेख किया गया है जो घर की सारी चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं। घर के मुख्य द्वार (Main Door) पर स्वस्तिक, ॐ, श्रीगणेश, शुभ-लाभ आदि चिन्हों को बनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
माला
घर पर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण द्वार बना कर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है।
देवी लक्ष्मी
घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है।
लक्ष्मी जी के पैर
घर के मुख्य दरवाजे पर सिंदूर से मां लक्ष्मी के पैर बनाने से घर पर धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है।
शुभ लाभ
घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखना अच्छा माना गया है।
कलश
अक्सर आपने पूजा पाठ के दौरान कलश स्थापना सबसे पहले होते हुई देखी होगी. कलश की स्थापना करना संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए हम सभी को कलश अपने घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करना चाहिए. ऐसा करने से घर में संपन्नता आती है और घर के क्लेश भी दूर होते हैं.
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta

Apurva Srivastav
Next Story