धर्म-अध्यात्म

घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, टल जाएगा घर-परिवार पर आया संकट

Rounak Dey
16 Jun 2023 12:18 AM IST
घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, टल जाएगा घर-परिवार पर आया संकट
x

Vastu टिप्स | वास्तु शास्त्र में हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए वास्तु नियम निर्धारित किए गए हैं। चाहे फिर वो घर का नक्शा हो या फिर उसमें रखी कोई वस्तु। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी आपके लिए सौभाग्य ला सकती हैं। वैसे तो वास्तु शास्त्र में भाग्य को चमकाने के कई उपाय बताए गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद मोमबत्तियां सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का काम भी करती हैं। वास्तु के अनुसार कैंडल लगाने से भी परिवार पर आने वाला संकट टल जाता है। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि रंग-बिरंगी मोमबत्तियों को किस दिशा में जलाना चाहिए-

Red candle लाल रंग की कैंडल: आकर्षण के लिए लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं। इस रंग की मोमबत्ती से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी और इस दिशा में जलाई गई मोमबत्ती जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है। लाल रंग की मोमबत्ती को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

Black candle काली मोमबत्ती: ज्यादातर काले रंग को शुभ नहीं माना जाता लेकिन वास्तु के अनुसार काले रंग की मोमबत्तियां आपके जीवन में सुरक्षा का संकेत देती हैं। घर से बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए आपको घर के प्रवेश द्वार पर काली मोमबत्ती जरूर लगानी चाहिए। इसके साथ ही उत्तर दिशा में भी काले रंग की मोमबत्ती रखना अच्छा माना जाता है।

White Candle सफेद मोमबत्ती: सफेद रंग का काम जीवन में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है। घर के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम कोने में सफेद रंग की मोमबत्तियां जलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। इस रंग की मोमबत्ती लगाने से रास्ते में आने वाले संकट अपने आप दूर हो जाते हैं।

Next Story