धर्म-अध्यात्म

फाल्गुन मास में इन चीजों की खरीदारी से घर आएगी सुख-समृद्धि

Tara Tandi
2 March 2024 4:50 AM GMT
फाल्गुन मास में इन चीजों की खरीदारी से घर आएगी सुख-समृद्धि
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन मास खास होता है जो कि हिंदू पंचांग का आखिरी महीना माना जाता है इस पवित्र मास में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा का विधान होता है। फाल्गुन मास में कई बड़े पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली और महाशिवरात्रि भी शामिल है।
इस बार फाल्गुन मास का आरंभ 25 फरवरी से हो चुका है और समापन 25 मार्च को हो जाएगा। ऐसे में इस पवित्र मास में अगर कुछ चीजों की खरीदारी की जाए तो घर में सुख समृद्धि और शांति सदा बनी रहती है साथ ही परेशानियां भी दूर हो जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस माह में आप किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
फाल्गुन मास में करें इन चीजों की खरीदारी—
आपको बता दें कि इस पवित्र मास में भगवान श्रीकृष्ण के लिए नए वस्त्र की खरीदारी करना शुभ माना जाता है ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है। इस माह नए वस्त्र की खरीदारी के बाद चुटकी भर हल्दी नए वस्त्र पर जरूर डाल दें। ऐसा करने से लाभ मिलता है। इस महीने सोने की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है ऐसे में आप फाल्गुन मास में सोना जरूर खरीदे और भगवान को अर्पित कर दें।
ऐसा करने से लाभ मिलेगा। फाल्गुन मास में नया वाहन खरीदना भी अच्छा होता है। इसकी खरीदारी जीवन में तरक्की प्रदान करती है इसके अलावा आप इस पूरे महीने में किसी भी दिन नया घर खरीद सकते हैं इसे शुभ माना जाता है इस महीने जमीन, घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने से तरक्की में वृद्धि होती है और धन लाभ भी बढ़ता है।
Next Story