धर्म-अध्यात्म

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातो का जरूर रखे ध्यान

Subhi
16 May 2022 6:15 AM GMT
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातो का जरूर रखे ध्यान
x
चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर काफी धार्मिक मान्यताएं है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा या सूर्य काफी कष्ट में होते हैं। ऐसे में वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैली हुई होती है।

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर काफी धार्मिक मान्यताएं है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा या सूर्य काफी कष्ट में होते हैं। ऐसे में वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैली हुई होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खुद का ख्याल रखने की अधिक सलाह दी जाती है। माना जाता है कि ग्रहण होने वाले बच्चे पर शारीरिक नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे तो साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खुद का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी।

चंद्र ग्रहण 2022 समय

चंद्र ग्रहण आरंभ- 16 मई को दिन सोमवार को सुबह 07 बजकर 58 मिनट से शुरू

चंद्र ग्रहण समाप्त- 16 मई को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

ग्रहण के समय निकले बाहर

गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर जाने से बचें। क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैली होती है। ऐसे में गर्भवती का घर से बाहर निकलने पर मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं नुकीली चीजों से रहें दूर

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि से दूरी बनाकर रखें। इनका उपयोग करने से बचना चाहिए।

न करें किसी चीज का सेवन

मान्यता के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय किसी भी चीज को नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से मां के साथ बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन सेहत पर कोई प्रभान न पड़ने दें। ऐसे में आप इन धार्मिक मान्यताओं को किनारा करके कुछ खा-पी सकती हैं।

करें मंत्रों का जाप

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। इसके बजाय देवी-देवताओं का मनन करते हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप ऊँ नम: शिवाय, गायत्री मंत्र आदि का जाप कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा अधिक रहेगी।


Next Story