धर्म-अध्यात्म

गर्भवती महिलाएं इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 7:10 AM GMT
गर्भवती महिलाएं इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत
x
हरियाली तीज का व्रत
सावन की हरियाली तीज का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा होती है।
मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्या रखे तो मनवांछित वर की प्राप्ति होती है और जल्दी विवाह होता है। वहीं, हरियाली तीज का सुहागिन रखे तो उसे वैवाहिक जीवन के सभी सुख मिलते हैं और पति संग प्यार भी बढ़ता है।
इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से पति के साथ-साथ संतान से जुड़े संकट भी दूर होते हैं। हालांकि गर्भवती महिलाओं को हरियाली तीज का व्रत रखते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को कैसे रखना चाहिए हरियाली तीज का व्रत।
हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं न रखें निर्जल व्रत
शास्त्रों में भी कुछ विशेष परिस्थितियों में नियमों में बदलाव मान्य हैं।
अगर आप गर्भवती हैं तो हरियाली तीज (हरियाली तीज व्रत कथा) के दिन निर्जल व्रत न रखें।
गर्भावस्था में रखा गया व्रत अपने आप ही पूर्ण माना जाता है।
इस दौरान व्रत रखने से व्रत का अधिक फल भी प्राप्त होता है।
हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं क्या खाएं क्या न खाएं
अगर आप गर्भवती हैं तो चाय या कॉफ़ी जैसी चीजें न ग्रहण करें।
इसके बदले आप रसीले फल खा सकती हैं। दही ले सकती हैं।
साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा पानी भी ग्रहण कर सकती हैं।
गर्भवती महिला के लिए व्रत में खाया हुआ मान्य नहीं होता है।
हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं क्या करें क्या न करें
गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज के दिन दोपहर (दोपहर में पूजा क्यों नहीं करते) में न सोएं।
हरियाली तीज पर गर्भवती महिलाएं किसी अन्य के घर न जाएं।
गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज पर शिव जी के भजन सुनें।
इससे होने वाली संतान पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
अगर आप गर्भावस्था में हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो आपको इस लेख में बताई गई बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका व्रत बिना बाधा के पूर्ण हो सके और आपको कष्ट भी न हो। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story