- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सूर्य देव की प्रार्थना...
धर्म-अध्यात्म
सूर्य देव की प्रार्थना से बढ़ेगा आकर्षण और आत्मविश्वास
Tara Tandi
6 Dec 2025 5:39 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़: सूर्यदेवता को सनातन धर्म में देवता के रूप में पूजा जाता है. सू्र्यदेव की नियमित पूजा आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और कुंडली में सूर्य तेज होता है. इससे हर क्षेत्र में जातक आगे ही बढ़ता जाता है. इसके साथ ही उसकी प्रसिद्धि दूर दूर तक फैलती है. हालांकि जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में होता है उसके जीवन में अनेक रुकावटे आती हैं और उसकी समय समय पर बदनामी होने लगती है. उसके सम्मान कम होने लगता है और उसका कोई भी काम पूरा नहीं होता है. ऐसे जातक के पिता का स्वास्थ्य भी हमेशा खराब रहता है. ऐसे में जातक को सूर्यदेव की पूजा कर अपने सूर्य को तेज करने का प्रयास करना चाहिए. इसके लिए सुबह के समय सूर्योदय होते ही सूर्यदेव की पूजा आराधना करने का उपाय कारगर बताया गया है साथ ही भगवान सूर्य देव की प्रार्थना करना और उनके मंत्रों का जाप करना भी एक अचूक उपाय माना गया है. आइए भगवान सूर्य देव की प्रार्थना जानें साथ ही कुछ सूर्य मंत्रों को भी जानें.
||सूर्य प्रार्थना||
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं
रूपं हि मंडलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि।
सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं
ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्॥
प्रातर्नमामि तरणिं तनुवाङ्मनोभि-
र्ब्रह्मेन्द्रपूर्वकसुरैर्नुतमर्चितं च।
वृष्टिप्रमोचनविनिग्रहहेतुभूतं
त्रैलोक्यपालनपरं त्रिगुणात्मकं च॥
प्रातर्भजामि सवितारमन्तशक्तिं
तं सर्वलोककलनात्मककालमूर्तिं
गोकण्ठबंधनविमचोनमादिदेवम्॥
श्लोकत्रयमिदं भानोः प्रातः प्रातः पठेत् तु यः।
स सर्वव्याधिनिर्मुक्तः परं सुखमवाप्नुयात्॥
ये है सूर्य मंत्र जिनके जाप से पाएं लाभ
सूर्य नमस्कार मंत्र
ॐ मित्राय नमः।
ॐ रवये नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ खगाय नमः।
ॐ पूष्णे नमः।
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
ॐ मरीचये नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सवित्रे नमः।
ॐ अर्काय नमः।
ॐ भास्कराय नमः।
Tagsसूर्य देव प्रार्थनाबढ़ेगा आकर्षणआत्मविश्वासPrayer to the Sun Godwill increase attractivenessand self-confidence.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





