धर्म-अध्यात्म

Pradosh Vrat : प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, दूर होंगे सारे कष्ट

Tara Tandi
12 Jun 2024 5:37 PM IST
Pradosh Vrat : प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, दूर होंगे सारे कष्ट
x
ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार पड़ता है यह तिथि भगवान शिव की साधना आराधना को समर्पित होती है इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान होता है मान्यता है कि इस शुभ दिन पर शिव की साधना करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख समृद्धि आती है।
पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है इस बार ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत 19 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से जातक की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में आने वाले सभी दुख दर्द का अंत होता है। ऐसे में अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो प्रदोष के दिन भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और कष्टों का निवारण हो जाता है।
प्रदोष के दिन भगवान को लगाएं इन चीजों का भोग
आपको बता दें कि प्रदोष के शुभ दिन पर भगवान शिव की विधिवत पूजा कर उन्हें दही और घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन के कष्ट समाप्त हो जाते हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है इसके अलावा इस दिन आप शिव शंकर को हलवा का भोग भी अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।
आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए आप प्रदोष पर भोलेनाथ को सूखे मावे का भोग लगाएं। इससे आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती है और धन लाभ के योग बनते हैं इसके अलावा भांग और धतूरा भी आप भोग में शामिल कर सकते हैं इससे कारोबार में तरक्की मिलती है और अड़चने दूर हो जाती हैं।

Next Story