धर्म-अध्यात्म

Pradosh vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

Ashish verma
18 May 2025 1:46 PM IST
Pradosh vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
x

धर्मआध्यात्म : Pradosh vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में 24 मई (Pradosh Vrat 2025 Date) को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने से सभी तरह के डर से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें महादेव को प्रसन्न।धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। प्रदोष व्रत की पूजा के समय शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। पूजा के बाद अन्न, धन और वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) के दिन शिव मृत्युंजय स्तोत्र (Shiv Mrityunjaya Stotram) का पाठ करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा साधक पर बनी रहती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

॥ शिव मृत्युंजय स्तोत्र॥

ॐ अस्य श्रीसदाशिवस्तोत्रमन्त्रस्य मार्कण्डेय ऋषिः अनुष्टुप् छन्दः श्रीसदाशिवो देवता गौरीशक्तिः मम समस्तमृत्युशान्त्यर्थे जपे विनियोगः। रत्नसानुशरासनं रजताद्रिश्रृंगनिकेतनं, शिञ्जिनीकृतपन्नगेश्वरमच्युतानलसायकम्।

Next Story
null