धर्म-अध्यात्म

घर में लगे इन पौधों से आती है दरिद्रता, जानिए इसके वास्तु टिप्स

Shubhra Nandy
5 Feb 2021 10:13 AM IST
घर में लगे इन पौधों से आती है दरिद्रता, जानिए इसके वास्तु टिप्स
x
पेड़-पौधों का हमारे जीवन में खास महत्व होता है. पेड़ इंसान के जीवन का आधार हैं और पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | पेड़-पौधों का हमारे जीवन में खास महत्व होता है. पेड़ इंसान के जीवन का आधार हैं और पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. वास्तु में भी पेड़-पौधों का खास महत्व होता है. वास्तु (Vastu shastra) में पेड़-पौधों से संबंधित कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आपके घर में सुख और समृद्धि ला सकते हैं. साथ ही वास्तु में उन पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर पर लगाने से घर में अशांति और दरिद्रता फैलती है. आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में-

इमली का पौधा- वास्तु के अनुसार घर पर कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए. साथ ही घर के आस-पास भी इमली का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता. इससे व्यक्ति के जीवन में काफी समस्याएं आती हैं. साथ ही परिवार के सदस्यों को बीमारी का सामना करना पड़ता है.
खजूर का पेड़- यूं तो खजूर का पेड़ बाग- बगीचों में लगाया जाता है. लेकिन इन्हें लगाना काफी अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार खजूर का पेड़ लगाने से पैसे ज्यादा खर्च होते हैं. साथ ही इससे घर में पैसा टिकता नहीं है. और पैसा आने में भी रुकावट का सामना करना पड़ता है.
बेरी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार बेरी के पौधे को सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है. यह पेड़ आपके घर में दरिद्रता लाता है. और घर में नकारात्मकता आती है.
जिन पौधों से निकलता है दूध- वास्तु के अनुसार कभी भी ऐसे पेड़ पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए जिनसे दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलता हो. इन पौधो को घर में लगाने से नकारात्मकता आती है और घर में अशांति का वातावरण बनता है.


Next Story