- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इन प्रभावी मंत्रों का...
इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न
![इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/27/1409711-22092016-mahalakchmi.webp)
जनता से रिश्ता। हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। प्रतिदिन की अपनी अहमियत है। प्रभु श्री विष्णु का बृहस्पतिवार महत्व का दिन है, तो उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी का शुक्रवार। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को अलग अलग तरीकों से मां लक्ष्मी को भक्त खुश करने का प्रयास करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से लोगों की जिंदगी में धन की कमी दूर हो जाती है। इससे घर में सुख-शांति तथा समृद्धि का आगमन होता है। क्योंकि जिस घर देवी लक्ष्मी कृपा होती है उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी को धन एवं समृद्धि की देवी बताया गया है। यही वजह है कि भक्त खूब पूजा अर्चना करके मां भगवती को खुश करते हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए काफी सारे मंत्रों का जाप किया जाता है। आज शुक्रवार के दिन हम आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उनके प्रभावी मंत्र के बार में बता रहे हैं।
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)