धर्म-अध्यात्म

पौधे जो सवार सकते है आपका जीवन, घर में सुख-शांति का होता है वास

Kiran
20 Jun 2023 12:03 PM GMT
पौधे जो सवार सकते है आपका जीवन, घर में सुख-शांति का होता है वास
x
हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसका परिवार मिल-झुलकर और सुख-शांति के साथ रहें। हर व्यक्ति लाभ से ज्यादा शुभ होने पर ध्यान देता हैं। और इस व्यवस्था को बिठाने के लिए व्यक्ति हर कोशिश करता हैं वह मेहनत करता है ताकि पैसों की कमी ना हो और पूजा-पाठ भी करता है ताकि भगवाना की कृपा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा घर में लगे पौधे भी आपके घर में सुख-शांति लेकर आ सकते हैं। जी हाँ, वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में सकारात्मकता का संचार करते हैं और चारों ओर सुख-शांति का वातावरण उत्पन्न करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौनसे पौधे हैं जो संवारेंगे जीवन।
* तुलसी का पौधा
तुलसी का पौघा घर मे लगाने से घर मे सुख समृद्धि आती है। हिन्दू धर्म के हिसाब से तुलसी को लक्ष्मी का दूसरा रूप माना गया है। जानकारी के लिए बता दें कि जब भी घर में तुलसी का पौध लगाए तो उसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे इन दिशाओँ में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।
* बांस का पेड़
बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि और तरक्की होती है। आप कभी भी धन और यश के लिए इस पौधे को घर में रख सकतें है। इससे घर कि नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
* गुड़हल का पौधा
अक्सर गुड़हल का फूल को लोग सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते है। क्या आप जानते है, घर में गुड़हल का पौधा लगाने से कानून सम्बन्धी सारे काम पूरे हो जाते है। इस पौधे को रखने के लिए दिशा की जरुरत नहीं है, आप कहीं भी इस पौधे को रख सकती है।
* बेल का पेड़
ये तो आप सभी जानते होंगे कि बेल पत्र भगवान शिव को कितना पसंद है, ऐसा माना जाता है कि बेल पत्र के पेड़ पर भगवान शिव स्वयं वास करते हैं। जानकारी के लिए बता दें जहाँ बेल का पेड़ होता है वहां पीढ़ी दल पीढ़ी लक्ष्मी जी वास करती है।
* शमी का पौधा
शमी के पौधे को अक्सर आपने पार्क में लगे देखा होगा, पुरानो में इस पेड़ का सम्बन्ध शनि से माना गया है, इसलिए लोग इस पेड़ को घर में लगाने से डरते है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पेड़ को घर के बाहर मुख्य द्वार के बाई और लगाया जाता है। इस पेड़ को इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ को रोज तेल का दीपक जलाने से शनि भगवान की पीड़ा और प्रकोप कम होती है।
* अश्वगंघा
वास्तु के हिसाब से अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से सुख समृद्धि कि प्राप्ति होती है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर के सारे वास्तु दोष मिट जाते हैं। अश्वगंधा का पेड़ घर में रखने से शुभता बढ़ती है।
Next Story