धर्म-अध्यात्म

हरियाली अमावस्या पर करें इन पौधों का वृक्षारोपण, होगा धन लाभ

Subhi
28 July 2022 3:59 AM GMT
हरियाली अमावस्या पर करें इन पौधों का वृक्षारोपण, होगा धन लाभ
x
हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का काफी महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। वहीं, सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या विशेष मानी जाती है।

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का काफी महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। वहीं, सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या विशेष मानी जाती है। सावन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं। अमावस्या के दिन स्नान-दान का काफी अधिक महत्व है। इसके साथ ही हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। सावन मास में मानसून आ जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धिकी प्राप्ति होती है। जानिए हरियाली अमावस्या पर किस शुभ मुहूर्त में कौन-कौन से पेड़-पौधे लगाना होगा शुभ।

हरियाली अमावस्या के दिन इस शुभ मुहूर्त पर लगाएं पेड़-पौधे

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अमावस्या तिथि का प्रारंभ 27 जुलाई को रात 09 बजकर 11 मिनट से हो रहा है जो 28 जुलाई को 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली अमावस्या 28 जुलाई के दिन की मनाई जाएगी।

हरियाली अमावस्या पर ये पौधे लगाने से मिलेगा अधिक लाभ

पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई का दिन पौधारोपण के लिए अति उत्तम रहेगा। इस दिन गुरुवार होने के कारण इसका और महत्व बढ़ गया है। क्योंकि गुरुवार का दिन श्री हरि विष्णु का होता है। इसलिए इस दिन केला, पीपल, आंवला जैसे पौधे लगाना भी चाहिए।

जानिए किन पेड़-पौधों को लगाने से मिलेगा कौन सा फल

वेद-शास्त्रों के अनुसार पेड़-पौधे भी देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में पौधारोपण करने के साथ-साथ उसका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि उसके सूख जाने पर अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। जानिए किस पेड़-पौधे को लगाने से होगी कौन से फल की प्राप्ति।

संतान प्राप्ति के लिए

अगर किसी दंपति को संतान प्राप्ति की चाह है, तो हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, नीम, बेल, नागकेशर, गु़ड़हल और अश्वगंधा जैसे पेड़ लगाना शुभ होगा।

आरोग्य रहने के लिए

खुद या घर के सदस्यों को बीमारियों से कोसों दूर रखना चाहते हैं, तो ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी आदि पौधों को लगा सकते हैं। इन शुभ पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि घर आएगी।

सौभाग्य के लिए

सौभाग्य पाने की चाह है, तो अशोक, अर्जुन, नारियल या फिर वट वृक्ष लगाना शुभ होगा।

सुख-समृद्धि

सुख-समृद्धि, धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए नीम, कदंब या फिर घने छायादार वृक्ष लगाएं।

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

लक्ष्मी की कृपा पाने चाहते हैं, जिससे घर में कभी भी पैसों की कमी न हो, तो हरियाली अमावस्या के दिन तुलसी, आंवला, केला, बेल का पेड़ आदि लगाना शुभ होगा।

Next Story