धर्म-अध्यात्म

लगाएं तुलसी का पौधा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Tara Tandi
11 Oct 2023 7:16 AM GMT
लगाएं तुलसी का पौधा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
x

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है और लोग रोजाना सुबह शाम इसकी पूजा करते हैं सुबह के समय जल अर्पित करते हैं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाते हैं।

वास्तुशास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मकता से भरा हुआ पौधा माना गया है मान्यता है कि इसे घर की सही दिशा और स्थान पर अगर लगा दिया जाए तो घर की बरकत बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा तुलसी को लगाने की सही दिशा के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
यहां लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर के ईशान कोण, उत्तर या फिर पूव्र दिशा में लगाना शुभ माना जाता है इन दिशाओं में तुलसी को लगाने से शुभता का प्रवेश होता है उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है इसके अलावा अगर पूर्व दिशा में तुलसी लगाई जाए तो सूर्य की किरणें इस पर सीधी पड़ती है जिसे शुभ माना जाता है। वही अगर आपके घर में बरकत नहीं हो रही है या फिर धन का आगमन रुक सा गया है तो ऐसे में तुलसी के पौधे को घर की ईशान दिशा में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर कृपा करती है और सुख समृद्धि में बरकत बनी रहती है साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।
वास्तु अनुसार अगर तुलसी का पौधा कार्तिक मास, चैत्र नवरात्रि या फिर अप्रैल जून में लगाया जाए तो इसे शुभ माना जाता है ऐसा करने से परिवार में शांति और समृद्धि का प्रवेश होता है। वही गृह क्लेश से मुक्ति के लिए घर के बाहर एक तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से मनमुटाव कम होता है।
Next Story