- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- घर की सही दिशा पर...
घर की सही दिशा पर लगाएं ये पेड़, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता है। इन्हीं में से एक पेड़ अनार का भी है जिसे वास्तु अनुसार भी सकारात्मकता का संचार करने वाला बताया गया है। मान्यता है कि इस पेड़ को घर की सही दिशा और स्थान पर …
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता है। इन्हीं में से एक पेड़ अनार का भी है जिसे वास्तु अनुसार भी सकारात्मकता का संचार करने वाला बताया गया है।
मान्यता है कि इस पेड़ को घर की सही दिशा और स्थान पर अगर लगा दिया जाए तो घर की नकारनात्मकता दूर हो जाती है और परिवार में हमेशा ही सुख शांति, समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही अनार के पेड़ को घर में लगाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर कृपा करती है तो आज हम आपको इस पेड़ से जुड़े वास्तु नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सही दिशा में लगाएं अनार का पेड़—
वास्तुशास्त्र के अनुसार अनार के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में यह पेड़ जिस भी घर में लगा होता है वहां किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होती है साथ ही सुख समृद्धि सदा बनी रहती है इसके अलावा ग्रह दोष व वास्तुदोषों से भी छुटकारा मिलता है। वास्तु की मानें तो अनार का पेड़ घर के सामने लगाना शुभ माना जाता है लेकिन भूलकर भी इस पेड़ को घर के सामने बीचों बीच में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन संबंधी परेशानियों से भी व्यक्ति घिरा रहता है।
अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में अनार के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर लगाएं। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही धन वैभव की कमी भी नहीं होती है। वास्तु अनुसार अनार के पेड़ को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का वास होता है जो परिवार में अशांति फैलाता है।
