धर्म-अध्यात्म

घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधा, होगी धन की बरसात

Tara Tandi
1 Jun 2023 2:17 PM GMT
घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधा, होगी धन की बरसात
x
हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता हैं इन्हें घर या घर के आसपास लगाने से देवी देवताओं की कृपा बरसती हैं। इन्हीं में से एक पौधा हैं आक का, जिसे बेहद शुभ और पवित्र माना जाता हैं धार्मिक तौर पर इस ​पौधे की पूजा का भी विधान होता हैं मान्यता है कि आक के पौधे में शिव और श्री गणेश का वास होता हैं।
इस पौधे की पूजा करने से भगवान शिव और श्री गणेश की पूजा जितना फल मिलता हैं साथ ही इसे घर में सकारात्मकता का संचार करने वाला भी माना जाता हैं ऐसे में इसे घर के प्रवेश द्वार पर लगाना उत्तम होता हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से हर तरह की संकट दूर हो जाती हैं और धन वर्षा होने लगती हैं तो आज हम आपको सफेद आक के पौधे से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
सफेद आक का पौधा—
धार्मिक और वास्तु अनुसार आक का पौधा घर के सामने या प्रवेश द्वार पर लगाना उत्तम माना जाता हैं इनकी जड़ो को भगवान श्री गणेश की पूजा में अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों का घर धन दौलत और सुख समृद्धि से भर जाता हैं। इससे साधक को त्रिसुख यानी सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं।
वास्तु की मानें तो आक के पौधे को आप दक्षिण पूर्व के बीच दिशा में लगा सकते हैं इसके अलावा इसे दक्षिण या उत्तर दिशा में भी लगाना अच्छा माना जाता हैं इस पौधे को ऐसे लगाएं कि जब सभी आप घर से बाहर निकले तो यह पौधा आपके दाहिनी ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन दौलत और सुख शांति हमेशा बनी रहती हैं।
vastu tips for white aak plants
Next Story