धर्म-अध्यात्म

घर में वास्तु के अनुसार लगाएं इस एक फूल का पौधा, धन से भर जाएगी तिजोरी

SANTOSI TANDI
16 Sep 2023 8:07 AM GMT
घर में वास्तु के अनुसार लगाएं इस एक फूल का पौधा, धन से भर जाएगी तिजोरी
x
धन से भर जाएगी तिजोरी
अक्टूबर साल का एक ऐसा महीना होता है, जब ईस्ट भारत से लेकर वेस्ट और नॉर्थ से लेकर साउथ तक मानसून खत्म होने को होता है और पहाड़ी इलाकों में हल्की-हल्की सदियां भी दस्तक देने लगती है।
अक्टूबर के महीने में मौसम न अधिक गर्म होता है और न अधिक ठंड होता है। इसलिए अक्टूबर का महीना घूमने के लिए एक बेस्ट समय माना जाता है। अक्टूबर के महीने में हर तरफ हरियाली ही हरियाली और खुशनुमा मौसम रहता है।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी हसीन और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
बीर बिलिंग
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद बीर बिलिंग एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश में घूमे जाने वाली सबसे बेहतरीन जगह है।
बीर बिलिंग सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। यह हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। यह ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन हिल स्टेशन है।
बीर बिलिंग में घूमने की जगह-शेरिंग मोनेस्ट्री, बीर टी फैक्ट्री, तिब्बती कॉलोनी और व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चोपता
उत्तराखंड में स्थित मसूरी, नैनीताल या ऋषिकेश जैसे चर्चित हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने आप कई बार गए होंगे, लेकिन अगर आप अक्टूबर के महीने में किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको चोपता पहुंचना चाहिए।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद चोपता उन हिल स्टेशन्स में से एक है, जहां घूमने के बाद कश्मीर को भूल जाएंगे। बड़े-बड़े और हसीन पहाड़, देवदार के पेड़, झील और झरनों के अलावा घास के मैदान चोपता की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां की हसीन वादियों में ट्रेकिंग के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
चोपता में घूमने की जगहें-तुंगनाथ मंदिर, चन्द्रशिला ट्रेक, देवरिया झील और बिसुरीताल झील जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दीघा, पश्चिम बंगाल
भारत के पूर्व में घूमने की बात होती है, तो कई लोग मेघालय, असम या मणिपुर में मौजूद कुछ जगहों की ही बात करते हैं, लेकिन अगर आप हरियाली के साथ-साथ समुद्र की लहरों को निहारना चाहते हैं, तो फिर आपको पश्चिम बंगाल के दीघा में पहुंच जाना चाहिए।
बंगाल की खाड़ी के तट पर दीघा एक लोप्रिया पर्यटन स्थल है जो अद्भुत और प्राकृतिक दृश्यों के लिए काफी फेमस है। इसलिए दीघा पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां कई लोग परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
दीघा में घूमने की जगहें- तालसारी बीच, शंकरपुर बीच और चंदनेश्वर मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जैसलमेर
भारत के नॉर्थ-वेस्ट में मौजूद राजस्थान का जैसलमेर शहर अपनी खूबसूरती और शाही मेहमान नवाजी के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग गोल्डन सिटी या सुनहरा शहर के नाम से जाना जाता है।
अक्टूबर के महीने में जैसलमेर का मौसम एकदम सुहावना होता है, इसलिए इस महीने में भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने पहुंच सकते हैं।
जैसलमेर में घूमने की जगहें- जैसलमेर का किला, तनोट माता मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, अमर सागर झील और गडीसर झील जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कोडाइकनाल हिल स्टेशन
अगर आप अक्टूबर के महीने में दक्षिण भारत की हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको कोडाइकनाल हिल स्टेशन पहुंच जाना चाहिए। कोडाइकनाल तमिलनाडु का एक बेहतरीन ही चर्चित हिल स्टेशन है। कोडाइकनाल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इस शहर को कई लोग तमिलनाडु का कश्मीर मानते हैं।
कोडाइकनाल में घूमने की जगहें-कोडाइकनाल झील, सिल्वर कैसकेड फॉल्स और डॉलफिन नोज पॉइंट जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व होता है और इनका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से हमेशा समृद्धि बनी रहती है।
यही नहीं वास्तु में भी पौधों को सही स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है अपराजिता का पौधा जिसे बहुत पवित्र माना जाता है और इसके लिए सही दिशा और स्थान का होना आवश्यक होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से यह धन का कारक बनता है और इससे आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
अपराजिता का पौधा एक ऐसा पौधा है जो आपके घर के वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया से जानें कि इस पौधे को वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाना ठीक है और वास्तु में इसका क्या महत्व बताया गया है।
वास्तु के अनुसार अपराजिता पौधे का महत्व
अपराजिता का पौधा वास्तु में कई तरह से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है उसमें माता लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
घर की सफलता का प्रतीक होता है अपराजिता का पौधा
जैसा कि इस पौधे के नाम से स्पष्ट होता है कि यह विजय का प्रतीक है। वास्तु की मानें तो इस पौधे से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
यह बाधाओं और चुनौतियों पर विजय के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। चूंकि इस पौधे के फूलों का रंग नीला होता है इसलिए यह हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में मदद करता है।
धन का स्रोत माना जाता है अपराजिता का पौधा
अपराजिता एक ऐसा पौधा है जिसका फूल यदि भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, तो यह आपके घर में हमेशा समृद्धि का कारक बन सकता है। इस पौधे को सोमवार के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाने की सलाह दी जाती है।
नीले रंग का फूल भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय होता है और इसे घर में किसी साफ स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, वायु को शुद्ध करने के अपने विशेष गुणों की वजह से भी अपराजिता का पौधा घर में लगाने की सलाह दी जाती है।
घर की किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा
यदि आप घर में अपराजिता का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसे सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसे घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाती हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
दरअसल पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाएं हमेशा नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस दिशा में यह पौधा लगाने से आपके घर में हमेशा नई चीजों का आरंभ होता रहता है।
घर में किस स्थान पर अपराजिता का पौधा लगाना हो सकता है शुभ
यदि आप लिविंग रूम में ये पौधा रखती हैं, तो ये आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह एक ऐसा स्थान होता है जिसमें घर के सभी लोग एक साथ इकट्ठे होते हैं। यदि इस जगह पर आप अपराजिता का पौधा लगाएंगी, तो परिवार के सभी लोगों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
अपराजिता का पौधा घर के ईशान कोण या उत्तर-पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। इस दिशा को पूजा-पाठ के लिए सबसे उपयुक्त दिशा माना जाता है और यदि आप इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाती हैं, तो यह पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा को फैलाता है।
यदि आपके घर में कोई स्टडी रूम है, तो आप इस पौधे को इस कमरे में भी लगा सकती हैं।
वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि आप घर के मुख्य द्वार पर भी अपराजिता का पौधा लगा सकती हैं, इससे मुख्य द्वार से लक्ष्मी का आगमन होता है और हमेशा आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
अगर आपकी बालकनी पूर्व या पश्चिम मुखी है, तब भी आप इस स्थान पर अपराजिता का पौधा लगा सकती हैं। इससे घर में सदैव खुशहाली आती है।
धन लाभ के लिए करें अपराजिता के फूलों के ये उपाय
यदि आप घर की सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं और तिजोरी धन से भरी रखना चाहती हैं तो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इस पौधे के 5 फूल लें और इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें।
शुक्रवार के दिन ये उपाय आजमाएं और इन फूलों को अगले दिन पूजा स्थान से उठाकर अच्छी तरह से सुखा दें और एक लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों का आगमन बना रहता है।
यदि आप अपराजिता के पौधे के विशेष वास्तु उपाय आजमाती हैं तो ये आपके घर के लिए समृद्धि का सबसे बड़ा कारक बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Next Story