धर्म-अध्यात्म

सुख-समृद्धि पाने के लिए आज लगाएं ये पौधे, मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

Tara Tandi
4 Oct 2022 6:30 PM IST
सुख-समृद्धि पाने के लिए आज लगाएं ये पौधे, मिलेगी परेशानियों से मुक्ति
x

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़ – पौधे लगाने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में पौधे लगाने से परिवार में खुशियां बनी रहती हैं और इसके साथ ही चारों तरफ हरियाली भी छाई रहती है। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद ही शुभ बताया गया है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाते हैं, ताकि उनके परिवार घर में धन – धान्य की कोई कमी ना हो। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि भी बढ़ने लग जाती है। तो आइए जानते हैं किन पौधों को बालकनी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

ऐरेका पाम
वास्तु शास्त्र में ऐरेका पाम प्लांट को बहुत ही अच्छा और शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से आपकी सभी तकलीफें हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं। यह पौधा अपने साथ सुख और सौभाग्य लेकर आता है। इसलिए इस पौधे को लगाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
गुड़हल
रोजाना पूजा करते समय गुड़हल के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु में भी इसके पौधे को काफी अच्छा माना जाता है। इस पौधे का संबंध मंगल और सूर्य ग्रह से है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को गुड़हल का फूल चढ़ाने से मंगल ग्रह शांत हो जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से यश में वृद्धि होती है।
बांस का पौधा
बांस के पौधे को घर के लिए भाग्यशाली माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में रखना अच्छा बताया गया है। इस पौधे को घर में लगाने से
स्वास्थ्य, सकारात्मक माहौल और घर में खुशियों का माहौल बना रहता है।

न्यूज़ सोर्स: timesbull

Next Story