धर्म-अध्यात्म

हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधें, परेशानीया होगी दूर

Tara Tandi
17 July 2023 7:47 AM GMT
हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधें, परेशानीया होगी दूर
x
हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार है जो कि सावन के महीने में मनाए जाते हैं लेकिन हरियाली अमावस्या का त्योहार बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि प्रकृति को समर्पित होता हैं इस दिन पेड़ पौधों की पूजा आराधना से देवी देवताओं की कृपा बरसती हैं इसी के साथ ही हरियाली अमावस्या पर वृक्षा रोपण को भी उत्तम बताया गया हैं।
इस साल हरियाली अमावस्या का त्योहार आज यानी 17 जुलाई दिन सोमवार को मनाया जा रहा हैं इस दिन शिव आराधना भी खास मानी जाती हैं। मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन अगर कुछ पेड़ पौधो को लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प किया जाए तो जीवन के सभी दुखों का नाश हो जाता हैं साथ ही साथ संतान संबंधित कष्टों व दोष से भी मुक्ति मिलती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि हरियाली अमावस्या पर आप किन पौधा को लगा सकते हैं।
हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधें—
अगर आप घर परिवार में सुख और संपन्नता चाहते हैं तो ऐसे में आप हरियाली अमावस्या के दिन तुलसी, आंवला, बिल्वपत्र का वृक्ष जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। वही इसके अलावा सभी तरह के रोगों से रक्षा के लिए आप ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन और सूरजमुखी को लगा सकते हैं। माना जाता है कि इन पौधों को अगर आज के दिन लगाया जाए तो हर तरह के रोगों से व्यक्ति दूर रहता हैं इसके अलावा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन अशोक, नारियल और वट वृक्ष लगा सकते हैं।
वही संतान सुख की प्राप्ति के लिए पीपल, नीम, बिल्व, नागकेसर, गुड़हल, अश्वगंधा लगाया जा सकता हैं। इसके अलावा घर की सुख शांति के लिए आप नीम, कदम्ब, घनी छाया दार वृक्ष को आज के दिन लगा सकते हैं। वही अगर किसी जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा हैं तो ऐसे में पारिजात, रातरानी, मोगरा और गुलाब लगाना उत्तम होता हैं।
Next Story