धर्म-अध्यात्म

सावन के दिनों में घर में लगाएं ये पौधें

Apurva Srivastav
3 July 2023 3:20 PM GMT
सावन के दिनों में घर में लगाएं ये पौधें
x
भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना को समर्पित श्रावण मास का आरंभ कल यानी 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रहा हैं जो कि भगवान भोलेनाथा को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय माना जाता हैं इस दौरान अधिकतर भक्त शिव भक्ति में लीन रहते हैं सावन के महीने में शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये पावन महीना शिव को प्रिय हैं ऐसे में इस दौरान भगवान की पूजा अर्चना साधना को शीघ्र फल प्रदान करती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर श्रावण मास में कुछ पौधों को घर में लगाकर इनकी सेवा की जाए तो व्यक्ति शिव शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं जिससे वो कुछ ही दिनों में अरबपति बन सकता हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि सावन में आप कौन से पौधों को घर ले आ सकते हैं तो आइए जानते हैं
सावन में घर ये लाएं ये पौधे-
भगवान शिव को बेलपत्र का पौधा बेहद प्रिय हैं ऐसे में अगर आप इस महीने घर में बेलपत्र का पौधा लगाते हैं तो ऐसा करने से शिव कृपा बरसती हैं जिससे धन की कमी दूर हो जाती हैं साथ माता लक्ष्मी का घर में वास होता हैं इसके अलावा वास्तुदोष से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
तुलसी को बेहद पवित्र पौधा माना गया हैं और रोजाना लोग इसकी विधिवत पूजा करते हैं ऐसे में अगर सावन महीने में तुलसी को घर में लगाकर इसकी सेवा की जाए तो यह बहुत शुभ होता हैं सावन के अलावा कार्तिक मास में भी तुलसी लगाना उत्तम माना जाता हैं। केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता हैं ऐसे में सावन में अगर केले का पौधा घर में लगाया जाए और इसकी सेवा व पूजा की जाए तो साधक को देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं साथ ही धन संकट व अन्य परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
इसके अलावा शमी का पौधा भी इस महीने घर में लगाने से शनि देव और शिव की कृपा बरसती हैं साथी सभी कष्टों का अंत हो जाता हैं। इसके अलावा सावन भर पीपल के पौधे को जल देना भी शुभ माना जाता हैं साथ ही शनिवार की शाम पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाने से सभी बाधाओं का अंत हो जाता हैं और सुख समृद्धि व धन की प्राप्ति होती हैं।
Next Story